{"_id":"69309dbd2505bd7e44025859","slug":"father-raped-her-she-ran-away-from-home-in-fear-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-130203-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिता ने किया दुष्कर्म, डरकर घर से भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिता ने किया दुष्कर्म, डरकर घर से भागी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की खड़ी बोगी में मिली, पुलिस ने किया पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया। सोमवार देर शाम को कालका की निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि उसके 5 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है। सोमवार अलसुबह किसी को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद घर वालों ने बच्ची को पूरा दिन ढूंढा लेकिन जब कुछ पता नही लगा तो देर शाम पुलिस थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां की सूचना पर गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई। अगले दिन बच्ची कालका रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की एक खड़ी बोगी में मिली। बच्ची से पूछताछ की गई तो बताया कि पिछले हफ्ते जब घर पर कोई नहीं था तो उसके पिता ने उसके साथ दिन के समय दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पिता ने बच्ची को कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी से कहा तो वो उसे जान से मार देगा। बच्ची डर के मारे चुप हो गई और डर के मारे घर से भाग गई। बच्ची की बात सुनने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के पास बच्ची के बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है।