फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers shouted slogans on Naggal toll plaza

नग्गल टोल प्लाजा पर जाम लगाकर किसानों ने की नारेबाजी

Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers shouted slogans on Naggal toll plaza
बरवाला। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर आज किसानों ने नग्गल टोल प्लाजा पर दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्काजाम कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस चक्काजाम में बरवाला, रायपुररानी और मोरनी खंड के किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर एकता यूनियन के नेताओं ने किसानों को संबोधित भी किया। चक्का जाम के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना चंडीमंदिर एसएचओ दीपक शर्मा, चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और मौली पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं किसान यूनियन की तरफ से यह चक्काजाम शांतिपूर्ण रहा। इस चक्काजाम में एंबुलेंस सेवा और किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवा को नहीं रोका गया। पुलिस की तरफ से चक्का जाम को लेकर यातायात को बरवाला बाईपास से डेराबस्सी व रायपुररानी-मट्टावाला से डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव, उपाध्यक्ष अमन राणा, कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सैनी, रायपुररानी ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह ठरवा, ब्लॉक सचिव सुरेंद्र सिंह ठरवा, संजीव राणा, नरेंद्र व रामी मौली, बहादुर राणा ककराली, सुरजीत सिंह टोडा, रघुबीर सिंह व अवतार सिंह सोढी भरैली, अभिषेक सैनी, रूपचंद सैनी, नरेश शर्मा, जोगेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र ढंढारडू़, वकील सिंह, चरणजीत सिंह, ओमवीर राणा, रणदीप व गुरजीत सिंह बरवाला, गुरदास व हरजीत अलीपुर, काका सिंह नग्गल, जगतार सिंह माणक्यां, करन नम्बरदार गोलपुरा, कमालदीन सुल्तानपुर सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed