फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers rejected the proposal, opposition surrounded the government

Panchkula News: किसानों ने ठुकराया प्रस्ताव, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers rejected the proposal, opposition surrounded the government
चंडीगढ़। किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों की ओर अनुबंध पर एमएसपी की गारंटी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस पर विपक्ष ने एकजुट होकर सरकार को घेरा है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर सीएम मान पर निशाना साधा है। जाखड़ ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत सफल नहीं हो पाई है। सीएम मान किसानों के वकील के रूप में इन वार्ता में शामिल हुए थे, लेकिन वार्ता हर मोर्चे पर विफल रही।
विज्ञापन

वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा अनुबंध खेती और सहकारी समितियों के माध्यम से पांच फसलों की एमएसपी खरीद के धोखेबाज प्रस्ताव का समर्थन किया। इसका मतलब बंधन और पराधीनता होता है। दो साल पहले किसानों ने कृषि कानूनों को अनुबंध खेती के रूप में खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


जाखड़ ने इस पोस्ट में लिखा है कि किसानों के साथ केंद्रीय मंत्रियों की वार्ता असफल रहने पर अब पंजाब सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास करेगी। यही नहीं अब पंजाब सरकार किसानों को दिल्ली कूच के लिए भी समर्थन देगी, जोकि शांतिपूर्ण ढंग से अब तक अपनी मांग रख रहे थे। वहीं, नवजोत सिद्धू ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तीनों कृषि कानूनों को खारिज कर दिया था, जबकि दिल्ली में आप सरकार ने कानून के रद्द होने तक कोई कदम नहीं उठाया था। सिद्धू ने अपने पोस्ट के जरिये पंजाब की मौजूदा सरकार को विधानसभा सत्र बुलाकर 22 फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का प्रस्ताव लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed