फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   farmer laborers demanded complete loan waiver

केंद्र के फैसले से बढ़ी पंजाब सरकार की मुश्किलें, किसान मजदूरों ने की पूर्ण कर्ज माफी की मांग

Fri, 19 Nov 2021 09:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
farmer laborers demanded complete loan waiver
केंद्र के कृषि कानून वापिस लेने के फैसले के बाद अब पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। किसान मजदूर संगर्ष कमेटी पंजाब ने पंजाब सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया है। कमेटी ने सरकार से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की है। कमेटी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को हुई कमेटी की बैठक के फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनावी वादों से मुकरने पर चन्नी सरकार के खिलाफ 13 दिसंबर से 2 दिन पूरे पंजाब में ट्रेनों को रोकने के लिए कड़ा मोर्चा बनाया जाएगा, समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बैठकें कर मोर्चा तेज कर दिया जाएगा। किसान नेताओं ने पंजाब भर के किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से कड़ा रुख अख्तियार करने का आग्रह किया। स्थायी मोर्चे की तैयारी पंजाब के हजारों गांवों में सभाएं और लोगों को लामबंद करने के लिए जन मार्च निकाल कर की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि चन्नी सरकार चुनावी वादों से मुकर गई है, पंजाब के किसान एक लाख करोड़ से ज्यादा कर्जदार हैं। किसानों की कुर्की, गिरफ्तारी की जा रही है और बाकी सभी वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं, लेकिन चन्नी सरकार सिर्फ हवा हवाई की घोषणा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed