फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Family of scavengers will get compensation of 20 lakhs due to death on corona duty

हरियाणा : कोरोना ड्यूटी पर मौत हुई तो सफाई कर्मचारियों के परिवार को मिलेगा 20 लाख का मुआवजा

Sun, 23 May 2021 01:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 May 2021 01:10 AM IST
सार

विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पहले डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था जिसके तहत डॉक्टरों को 50 लाख और पुलिस कर्मियों को 30 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Family of scavengers will get compensation of 20 lakhs due to death on corona duty
Anil vij

विस्तार

प्रदेश सरकार कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों के लिए एक सौगात लेकर आई है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने कोरोना ड्यूटी के दौरान किसी भी सफाई कर्मचारी की कोरोना से मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पहले डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था जिसके तहत डॉक्टरों को 50 लाख और पुलिस कर्मियों को 30 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार की घोषणा सफाई कर्मचारियोें को राहत देने का काम करेगी। उन्हें अपने काम को पूरे मनोबल से सिरे चढ़ाने का साहस मिलेगा।
विज्ञापन


हरियाणा के लिए 12 हजार इंजेक्शन मांगे
ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जितने इंजेक्शन मिल सकते हैं, सरकार हासिल कर रही है। केंद्र से हरियाणा के लिए 12000 इंजेक्शन की मांग की गई है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए विदेशों से दवा मंगवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि जो इंजेक्शन मिल रहे हैं वो जरूरत के हिसाब से बहुत कम हैं। पीजीआई रोहतक के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम को ब्लैक फंगस के लिए कोई वैकल्पिक दवा खोजने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि जब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी है तब तक कोई वैकल्पिक दवा मरीजों को दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed