फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Family identity card got legal form, Governor's approval

परिवार पहचान पत्र को मिला कानूनी रूप, राज्यपाल की मंजूरी

Fri, 10 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Family identity card got legal form, Governor's approval
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र को मिला कानूनी रूप, राज्यपाल की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के परिवार पहचान पत्र को कानूनी मान्यता मिल गई है। विपक्ष के हंगामे के बीच गठबंधन सरकार की ओर से मानसून सत्र में पास किए गए हरियाणा परिवार पहचान विधेयक-2021 पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही सरकार ने नए कानून की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार इसे लागू करने की अलग से अधिसूचना जारी करेगी, क्योंकि अभी इसके नियम बनने के साथ हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी भी बननी है।

अब लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं में यदि लाभ लेना है तो उन्हें परिवार पहचान बनवाना होगा। सरकार 500 से ज्यादा योजनाओं में इसे लागू कर चुकी है। ये कॉलेजों में दाखिले के लिए भी जरूरी किया गया है। इसका डाटा लीक, चोरी व नष्ट करने पर सजा का प्रावधान भी है। सरकार इसके जरिये बेनामी संपत्ति का भी पता लगाएगी, साथ ही भूमि का डिजिटाइजेशन व युक्तीकरण कर जमीन की कम से कम जोत तय करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed