फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake medicines factory busted in Barwala, wires are related to Delhi

बरवाला में नकली दवाइयों की फैक्टरी का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़े हैं तार

Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fake medicines factory busted in Barwala, wires are related to Delhi
पंचकूला। हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने बरवाला में एक नकली दवाइयों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री में दिल्ली के बवाना से भी नकली दवाइयों की आपूर्ति होती थी। विभाग को अंदेशा है कि यह राष्ट्रीय स्तर की नकली दवाइयों का एक बड़ा रैकेट है। इस पर अभी कार्रवाई जारी है। विभाग ने करीब साढ़े पांच लाख कीमत की 3203100 टैबलेट जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन

एफडीए के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गांव चांदपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री के नकली उत्पाद बनाकर बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एफडीए की सहायक राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी अंबाला सुनील दहिया और औषधि नियंत्रण अधिकारी पंचकूला को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम औद्योगिक क्षेत्र, प्लाट नंबर 102, अलीपुर, बरवाला पर स्थित क्यूबिक लाइट साइंस प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान टीम ने 3203100 टैबलेट, जिसका ब्रांड नाम के2एआईआई है। उसमें कैल्शियम सिटरेट, विटामिन के-27, जिंक व मैगनिशियम नामक सक्रिय तत्व होने का लेवल लगा है। इस दवा की कीमत 569940 रुपये आंकी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस दवा पर निर्माता का नाम रिलीव फार्मास्युटिकल्स, खसरा नंबर- 2023/1, गांव चांदपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश लिखा है। रिलीव फार्मा के नकली माल की खेप बवाना दिल्ली से आई बताई गई है। इसको बेचने वाले का पता सी- 137, सेक्टर-1, डीएसआईडीसी, बवाना, दिल्ली-110039 बताया गया है। इस का बिल भी टीम के हाथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिलीव फार्मा चांदपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश के पार्टनर सुकेश चंद्र ने एफडीए टीम को बताया कि उसकी कोई फैक्ट्री या ऑफिस बवाना, दिल्ली में नहीं है। टीम ने मौके से उपरोक्त दवा का नमूना जांच के लिए भर लिया है। बाकी शेष माल फर्द बनाकर अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही के लिए जब्त कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस सारे मामले की जानकारी दिल्ली ड्रग्स विभाग को दी गई है, ताकि सारे रैकेट का भंडाफोड़ हो सके। नकली दवा बनाने और बेचने के जुर्म की सजा सात साल का कारावास और जब्त दवा की कीमत से तीन गुणा जुर्माना है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों में विभाग द्वारा पकड़ी गई नकली कास्मेटिक और दवाएं बनाने वाली यह पांचवीं फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed