{"_id":"5f286ef68ebc3e96b42459e5","slug":"fake-facebook-id-of-chief-minister-s-ps-asks-money-from-12-people-panchkula-news-pkl3835528121","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों का कारनामा... मुख्यमंत्री के पीएस की फेक फेसबुक आईडी बना 12 लोगों से मांगे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइबर ठगों का कारनामा... मुख्यमंत्री के पीएस की फेक फेसबुक आईडी बना 12 लोगों से मांगे पैसे
Tue, 04 Aug 2020 11:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में साइबर ठगों ने सीधे मुख्यमंत्री के निजी सचिव के फेसबुक एकाउंट में सेंध लगाई है। उनका फेक फेसबुक आईडी बनाकर लगभग 12 लोगों से पैसे मांगे गए हैं। निजी सचिव अभिमन्यु सिंह को सोमवार सुबह फेसबुक एकाउंट हैक होने का पता चला।
उनके नाम पर पंजाब भाजपा के एक पदाधिकारी, हरियाणा के एक पूर्व राज्य मंत्री के पीए व फरीदाबाद के एक एसएचओ सहित 12 लोगों से पैसे की मांग की गई है।अभिमन्यु सिंह ने फेसबुक आईडी हैक होने की शिकायत पंचकूला में साइबर सेल को दे दी है। अभी सेल ने मामला दर्ज नहीं किया है।
मंगलवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हो सकती है, जिसमें साइबर ठग का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। डीजीपी मनोज यादव पहले ही लोगों को आगाह कर चुके हैं कि कोरोना के दौरान साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। इसलिए सभी सावधान रहें।
विज्ञापन
सभी सोशल मीडिया के साथियों को आगाह कर दें कि कोई भी फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सएप के जरिए पैसे की मांग करे तो उसे न दें, राशि की मांग करने वालों का पूरा सत्यापन किया जाए।