फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake candidate caught in ADA exam to give paper in place of another, taken on remand for two days

Panchkula News: एडीए परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 01 Aug 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fake candidate caught in ADA exam to give paper in place of another, taken on remand for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एडीए परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने पहुंचे एक फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फेस का बायोमेट्रिक सत्यापन करने के दौरान फर्जीवाड़े का पता चला। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर परीक्षा देने पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह सोनीपत निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रविवार को सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला अटॉर्नी (एडीए) की परीक्षा थी। फेस की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान आरोपी का चेहरे का किसी दूसरे व्यक्ति के चेहरे से मिलान हुआ। पुलिस के अनुसार, अभ्यार्थियों के चेहरों का स्कैन करने के बाद पता चला कि सुरजीत सिंह सोनीपत निवासी कपिल सिंह के नाम से परीक्षा देने पहुंचा है।
विज्ञापन

आरोपी का चेहरा दूसरे के समान मिला

एफआईआर के अनुसार, चेहरे की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सुरजीत सिंह की तस्वीर स्कैन की गई। तुलना करने पर उसकी तस्वीर एक अन्य व्यक्ति की तस्वीर के समान मिली, जो एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं अन्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में उपस्थित हुआ था। एचसीएस परीक्षा में आरोपी सुरजीत सिंह रेवाड़ी में दीपक कुमार के नाम से उपस्थित हुआ था। आरोपी सुरजीत सिंह ने दोनों परीक्षाओं में एक ही तस्वीर का इस्तेमाल कर सुनियोजित साजिश कर परीक्षा देने की कोशिश की। रिमांड के दौरान पुलिस दूसरे आरोपी कपिल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed