फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Failure of traffic police, movement of heavy vehicles continues in Kalka

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की नाकामी, कालका में भारी वाहनों की आवाजाही जारी

Fri, 19 Jan 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Failure of traffic police, movement of heavy vehicles continues in Kalka
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


कालका। ट्रैफिक पुलिस की नाकामी के कारण कालका के अंदर से गुजर रही सड़कों पर नो एंट्री के निर्धारित समय के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है। यह भारी वाहन रेलवे रोड, गांधी चौक से होते हुए परवाणू की ओर निकल रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस उन्हें रोकने तक की हिम्मत तक नहीं कर पा रही है। वीरवार को सुबह भी भारी वाहन शहर से गुजरते हुए दिखाई दिए। इन पर नकेल कसने में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।

डीसीपी के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां


बता दें कि कुछ दिन पहले श्री काली माता मंदिर मोड के पास हुए सड़क हादसे के बाद डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए भारी वाहनों की एंट्री पर धारा-144 लगाते हुए अधिकारियों के आदेश के मुताबिक कार्रवाई करने और कालका-पिंजौर में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन भारी वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते डीसीपी के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


अब यह मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ करेंगे, अगर ऐसा पाया गया तो इस पर रोक लगाई जाएगी। -सुमेर प्रताप सिंह, डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article