फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Explanation asked from Municipal Commissioner Jind on complaint

सीएम विंडो : शिकायत पर नगर निगम आयुक्त जींद से मांगा स्पष्टीकरण, मुख्यमंत्री ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Explanation asked from Municipal Commissioner Jind on complaint
चंडीगढ़। सीएम विंडो की शिकायत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं जींद के नगर निगम आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मामले की जांच के दोबारा आदेश दिए हैं। नगर पालिका सफीदों जिला जींद के इस मामले में सीएम विंडो पर जांच की प्रक्रिया में लगे विशेष सहायक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसने नगर निगम आयुक्त की जांच के आधार पर अपने स्तर पर ही मामला फाइल कर दिया था। चंडीगढ़ मुख्यालय पर सीएम विंडो की निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे रेड स्टार मार्क कर गंभीर मामलों की श्रेणी में रखा जाता है। सफीदों के मामले में जब शिकायतकर्ता ने दोबारा शिकायत की तो सीएम विंडो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विशेष सहायक को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी, 2021 को अपलोड शिकायत में सफीदों नगरपालिका के रेलवे रोड पर निर्माणाधीन गहरे नाले में मिट्टी भराई व ठेकेदार के कम गुणवत्ता वाली आरसीसी निर्माण सामग्री के बारे में शिकायत की गई थी। सफीदों के एसडीएम ने मामले की जांच की। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी की प्रति सीएम विंडो पर अपलोड कर दी। जब सीएम विंडो पर कार्यरत अधिकारियों ने शिकायत की दो तरफा पड़ताल की तो मामले में कुछ अनियमितताएं पाईं गईं।
विज्ञापन

दयाल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम कार्यालय की जांच के दौरान न तो उसे बुलाया और न ही इस जांच में प्रबुद्ध नागरिकों को शामिल किया गया, न किसी के हस्ताक्षर लिए गए। जांच में ऐसे प्रावधान की पालना करनी होती है, जांच केवल खानापूर्ति के लिए की गई है। शिकायतकर्ता की पुन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीएम विंडो ने ताजा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed