फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Exhibition of handmade items of prisoners in Mini Secretariat, sale of 21 thousand rupees

Panchkula News: लघु सचिवालय में कैदियों की हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, 21 हजार की बिक्री

Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of handmade items of prisoners in Mini Secretariat, sale of 21 thousand rupees
पंचकूला। अंबाला सेंट्रल जेल में कैदियों की ओर से बनाई गईं हस्तनिर्मित वस्तुओं की शुक्रवार को प्रदर्शनी की गई। प्रदर्शनी में वुडन और बेकरी समेत करीब 21 हजार रुपये की वस्तुओं की बिक्री हुई। प्रदर्शनी का आयोजन पंचकूला की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव अपर्णा भारद्वाज ने किया। प्रदर्शनी एसडीएम कार्यालय पंचकूला के पास लघु सचिवालय परिसर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में आम लोगों के साथ-साथ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों और विभिन्न न्यायालय अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जेल कारखाने में कैदियों की ओर से तैयार लकड़ी की कई तरह की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जिनमें स्टूल, टेबल, रैक, ट्रे, कुर्सियां और अन्य उपयोगी फर्नीचर शामिल हैं। लोगों ने करीब 16 हजार रुपये के फर्नीचर की खरीद की है। वहीं, प्रदर्शनी में बेकरी के आइटम भी प्रदर्शित किए गए, जिसमें बिस्कुट, ब्रेड और बेकरी के आइटम शामिल थे। लोगों ने करीब 6500 रुपये के बेकरी के सामान की खरीदारी की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव अपर्णा भारद्वाज ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम कैदियों के पुनर्वास और समाज में एकीकरण को बढावा देना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed