फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Excise and taxation department in preparation for mission 100

मिशन 100 की तैयारी में जुटा एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट

Thu, 05 Dec 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Excise and taxation department in preparation for mission 100
मिशन ‘100’ की तैयारी में जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट
विज्ञापन

अप्रैल, मई और जून का कलेक्शन 100 फीसदी करने का बनाया प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। टैक्स कलेक्शन में देश में नंबर वन चंडीगढ़ जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट अब मिशन ‘100’ पर काम कर रहा है। अप्रैल, मई और जून महीने में 98 प्रतिशत कलेक्शन का आंकड़ा छूने के बाद 100 प्रतिशत कलेक्शन तक ले जाने की कार्य योजना बनाई गई है। एक सप्ताह के भीतर ही इस कार्ययोजना को क्रियान्वित कर दिया जाएगा।
नवंबर माह में केंद्र सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में रिटर्न फाइल करने और टैक्स कलेक्शन में चंडीगढ़ को देश में पहला स्थान मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब डिपार्टमेंट ने इस स्थान को बनाए रखने के लिए मिशन ‘100’ की योजना बनाई है। इस योजना के तहत मई, अप्रैल और जून माह को 100 परसेंट तक पहुंचाया जाएगा। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में इन्हीं महीनों में टैक्स कलेक्शन का आंकड़ा 98 प्रतिशत का रहा है। ऐसे में डिपार्टमेंट को इस 2 फीसदी के अंतर को कवर करना आसान हो जाएगा। डिपार्टमेंट इस योजना को एक सप्ताह के भीतर ही लागू करने वाला है।
विज्ञापन

कोट
मिशन ‘100’ की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। एक सप्ताह के भीतर इसे लागू कर दिया जाएगा।
-आरके चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट
--------
टैक्स इंस्पेक्टर को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
इस योजना को बनाने में टैक्स इंस्पेक्टर अहम भूमिका निभाएंगे। योजना के तहत यदि इंस्पेक्टर अपने अपने वार्डों में 100 प्रतिशत कलेक्शन किया जाता है तो उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस बार 1500 का टारगेट
इस बार वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 1500 करोड़ कलेक्शन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए डिपार्टमेंट को मार्च तक हर महीने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन की दरकार है।

------
आठ महीनों में 946.58 करोड़ का हुआ कलेक्शन
पिछले साल 2018-19 के मुकाबले इस साल डिपार्टमेंट को 101.27 करोड़ का अधिक कलेक्शन हुआ है। इस बार डिपार्टमेंट ने 946.58 प्रतिशत का रेवेन्यू कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed