फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Examination: Haryana School Education Board's 10th examination begins, students' faces bloom

परीक्षा : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Fri, 01 Apr 2022 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Examination: Haryana School Education Board's 10th examination begins, students' faces bloom
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से 10वीं की परीक्षा वीरवार को शुरू हो गई। पंचकूला में 29 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा हुई। 10वीं की परीक्षा 12.30 से 3.00 बजे तक चली। इस दौरान स्कूल के अंदर प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की चेकिंग पुलिस और केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान इंतजाम पूरे थे। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 में 10वीं की परीक्षा देने आए विद्यार्थी अनिल कुमार, शुभम परमार और नेहा शर्मा ने बताया कि सोशल साइंस का पेपर बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन

इसमें इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र के प्रश्न थे। इसमें बहुविकल्पीय 40 प्रश्न आए और 12 प्रश्न लिखने के लिए आए। इसमें पेपर पाठ्यक्रम से आया था। पेपर दो घंटे में पूरा कर लिया गया था। पेपर के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। 12वीं के पेपर की तैयारी को लेकर स्कूल के अध्यापकों की तरफ से अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाई गई है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी ने बताया कि करीब 2600 विद्यार्थियों ने पेपर दिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed