फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Everything unlocked, yet the farmer vegetable market is not allowed

सब कुछ अनलॉक, फिर भी किसान सब्जी मंडी की अनुमति नहीं

Mon, 30 Aug 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Everything unlocked, yet the farmer vegetable market is not allowed
पंचकूला। आज सब कुछ अनलॉक हो चुका है। धीरे-धीरे लोग अपने रोटी रोजगार की तलाश में भी जुट गए हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी की मार आज भी पंचकूला के किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेताओं को झेलनी पड़ रही है। पंचकूला के आढ़तियों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेताओं ने मेयर कुलभूषण गोयल को ज्ञापन सौंप मंडियों को खोलने की मांग कर चुके हैं। लेकिन, नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

प्रशासनिक और विभागीय उपेक्षा के कारण कुछ सब्जी विक्रेता आत्महत्या को भी विवश हो रहे हैं। इनमें सब्जी उत्पादक किसान तथा पंचकूला में चार अलग-अलग सेक्टरों में अस्थाई मंडियां लगाकर फल और सब्जी बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। साथ ही इस कार्य से जुड़े छोटे ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी अब हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेताओं का आरोप है कि प्रशासन तानाशाही की वजह से सब कुछ खो चुके हैं। अब इनके पास दो जून की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि कई बार उपायुक्त, विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ही नहीं हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक से मिलकर मंडी लगाने की स्वीकृति देने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग दिन और अलग-अलग जगह फल और सब्जी बिक्री की मंडी लगाने की जो व्यवस्था 1991 से सफलतापूर्वक चल रही थी अब उस व्यवस्था में कोविड-19 में संक्रमण का नाम लेकर न केवल बंद करने की साजिश की जा रही है, बल्कि अव्यवहारिक और असंगत तरीके से क्रियान्वित कर पहले से इस रोजगार में लगे पेशेवर मेहनतकश लोगों की रोजी रोटी छीनने के मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है। करीब 1000 लोग मंडियों के इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से जुडे़ हुए हैं। रोजगार की व्यवस्था न होने के कारण आज पंचकूला के किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेता अपने घर का खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। जबकि, चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में भी कोविड के कारण मंडी को बंद नहीं किया गया था। सेक्टर-26 मंडी आज भी पूरी क्षमता के साथ खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि जब सेक्टर-26 की मंडी खुल सकती है और तो पंचकूला के चार सेक्टरों की मंडी खोलने में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने क्यों अपनी आंखें बंद कर ली हैं। पंचकूला के किसान सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेता का कहना है कि सभी फुटकर विक्रेताओं ने टीकाकरण भी करा लिया है और पंचकूला के 80 प्रतिशत लोगों ने भी टीकाकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed