फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Events: Independence Day celebrations will be held in the grounds of Indradhanush Auditorium, meeting with officials regarding the preparations for organizing the ceremony

आयोजन : इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के मैदान में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Events: Independence Day celebrations will be held in the grounds of Indradhanush Auditorium, meeting with officials regarding the preparations for organizing the ceremony
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय में बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के मैदान में किया जाएगा। अधिकारी ऑडिटोरियम को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग कोविड की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन कर समारोह की तैयारियां करें। समारोह स्थल पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जाए। समारोह के लिए परेड की रिहर्सल 10 व 12 अगस्त को सुबह 8 बजे आरंभ होगी, जबकि फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे समारोह स्थल पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण वह स्वयं पुलिस उपायुक्त पंचकूला के साथ करेंगे। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करें
उन्होंने निर्देश दिए कि रिहर्सल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पीने के पानी का प्रबंध किया जाए। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस व लोक निर्माण (भवन व सड़कें) विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यातायात सुरक्षा को लेकर बैरिकेटिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को समारोह वाले दिन के साथ-साथ परेड रिहर्सल वाले दिनों में भी सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण का उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम व दवाइयों को 10, 12 और 13 अगस्त को रिहर्सल के दौरान व 15 अगस्त को समारोह के दौरान उपलब्ध करवाने का उचित प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण कैंप भी लगाया जाएगा
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समारोह स्थल के समीप कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने समारोह स्थल पर दो अग्निशमन गाड़ियों व उचित संख्या में प्रशिक्षित कर्मचारियों की डयूटी लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वयं समारोह स्थल का दौरा करें और वहां समारोह के सफल आयोजन के लिए उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम रिचा राठी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी ममता शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशु सिंघल व अनेक विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed