फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Vis President inaugurated Nandishala to be built with 2.5 crores, construction will be done in about nine acres in village Kot

आयोजन : ढाई करोड़ से बनने वाले नंदीशाला का विस अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, गांव कोट में करीब नौ एकड़ में होगा निर्माण

Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Event: Vis President inaugurated Nandishala to be built with 2.5 crores, construction will be done in about nine acres in village Kot
पंचकूला। गांव कोट में करीब 9 एकड़ भूमि पर 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नंदीशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि नंदीशाला में भारत माता के भव्य मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और नगर निगम पार्षदों ने विधिवत हवन पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस नंदीशाला के निर्माण कार्य के आरंभ होने से गांव कोट, डबकोरी और मट्टावाला सहित कई गांवों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि गांववासियों की शिकायत थी कि फसल तैयार होने पर नंदी उनके खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में गाय के साथ-साथ नंदी पूजनीय है। गांव सुखदर्शनपुर और गांव रिहोड़ में गोशाला का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

वहां पर बेसहारा गायों को रखा जा रहा है। गांव कोट में इस नंदीशाला के निर्माण से बेसहारा घूम रहे नंदियों को यहां रखा जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर, वीरेंद्र राणा, पार्षद सलीम डबकोरी, राजकुमार जैन, गौतम प्रसाद, सतबीर चौधरी, सुरेश वर्मा, रितु गोयल, अन्य पार्षद व गणमान्य व्यक्ति सहित गांववासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed