फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Poor children should study by taking loan, return it after getting a good job, the Speaker of the Assembly called

आयोजन : गरीब बच्चे लोन लेकर करें पढ़ाई, अच्छी नौकरी लगने पर लौटाएं, विधानसभा अध्यक्ष ने किया आह्वान

Mon, 28 Jun 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Event: Poor children should study by taking loan, return it after getting a good job, the Speaker of the Assembly called
पंचकूला/पिंजौर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अमरावती एनक्लेव में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शिरकत की। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक में सर्वसहमति से पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को दोबारा वर्ष 2024 तक सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। सभी सदस्यों ने इस फैसले का स्वागत किया। गोयल ने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सम्मेलन में पंचकूला जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गोयल, वित्त सचिव अमित गोयल ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अग्रबंधुओं से आग्रह किया कि वे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड की व्यवस्था करें, ताकि गरीब बच्चे लोन लेकर शिक्षा ग्रहण कर सकें। जब वे अच्छी नौकरी प्राप्त कर लें तो पैसा लौटा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के लिए बीमा योजना चलाई है, लेकिन जानकारी के अभाव में 38 करोड़ रुपये बीमा कंपनी को चले गए और किसी भी व्यापारी ने क्लेम नहीं किया। व्यापारियों को जीएसटी से काफी लाभ हुआ है। व्यापारियों को बिचौलिया कहना बिल्कुल गलत है। व्यापारी संगठनों को मजबूत होना पड़ेगा, जब तक व्यापारी संगठन एक नहीं होगा, तब तक इस प्रकार की बातें होती रहेंगी।
विज्ञापन

व्यापारियों और सरकार के बीच मध्यस्थता को हैं तैयार
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वादा किया कि यदि कोई भी बात व्यापारी सरकार से करना चाहते हैं तो वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अग्रोहा शक्तिपीठ में सम्मेलन द्वारा किए कामों के लिए गोपाल शरण गर्ग और कुलभूषण गोयल की सराहना की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करवाने का आश्वासन दिया। गोपाल शरण गर्ग और कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में भगवान अग्रसेन जी की पावन भूमि पर स्थापित संपूर्ण अग्रवाल समाज की श्रद्धा, आस्था व भक्ति का केंद्र अग्रोहा शक्तिपीठ में बनने वाले विश्वस्तरीय, अलौकिक कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी के भव्य मंदिर निर्माण के 17 जुलाई को होने वाले भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। अंत में ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रदेश के हर जिले से आई युवा, महिला और मुख्य टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अमित जिंदल, तेजपाल गुप्ता, कुसुम कुमार गुप्ता, विजय बंसल, सीबी गोयल, बृज लाल गर्ग, भूपेंद्र गोयल, डॉ. नरेश मित्तल, भगवान दास मित्तल, विजय गर्ग, सत्य कुमार गुप्ता, एसएस गोयल, हरीश जिंदल, नितिन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, अरुण सिंघल, प्रदीप गर्ग, सुमेर चंद गर्ग, विक्रम भौजिया, अंशुल गोयल, राजन जैन, तरसेम कंसल, सीए पंकज गुप्ता, रजनीश सिंगला, जय राजा गर्ग, मेघराज गोयल, पवन गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, भारत भूषण बंसल, जगदीश गोयल, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विष्णु गोयल, गौरव सिंगला, महिला मंडल प्रधान सुनीता गोयल, रितु गोयल, राज अग्रवाल, अमित गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed