फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: CM inaugurates main corridor and car parking, Manohar Lal inaugurates development works worth 4.40 crores in Mansa Devi temple

आयोजन: सीएम ने मेन कॉरिडोर और कार पार्किंग का लोकार्पण किया, मनोहर लाल ने मनसा देवी मंदिर में 4.40 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Event: CM inaugurates main corridor and car parking, Manohar Lal inaugurates development works worth 4.40 crores in Mansa Devi temple
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्विन नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 4.40 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 2.08 करोड़ रुपये की लागत से बने माता मनसा देवी मंदिर से पटियाला मंदिर को जोड़ने वाले मेन कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उन्होंने श्री वाटिका पार्किंग का भी लोकार्पण किया। इस पर 2.04 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस पार्किंग में श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष-1991 में माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला और काली माता मंदिर कालका का अधिग्रहण किया गया था, तब से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिंजौर और कालका में काली माता मंदिर के शक्ति स्तंभ का भी लोकार्पण किया। इनके निर्माण पर 22.65 लाख रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों के विकास के लिए नए-नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा रही है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा सुविधाएं मिलें। माता मनसा देवी के दर्शन करने से हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। साल में दो बार लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को लेकर हरियाणा सरकार और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

फसलों की होगी स्पेशल गिरदावरी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार
ने किसानों की परेशानी को देखते हुए स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। गिरदावरी के बाद किसानों की खराब फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कुछ जगह फसल की खरीद भी प्रभावित हुई है। सरकार ने खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त करने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना से छोटे किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना बेहद लाभकारी है। इस
योजना से अत्यंत गरीब परिवार के घर तक सरकार सीधे पहुंचेगी और उसे योजना का लाभ देकर उसका आर्थिक विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसानों व मजदूरों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा और सरकार के अंत्योदय के विकास का सपना पूरा होगा।

इस मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अंबाला मंडल की आयुक्त रेनु एस फुलिया, उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड
के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीईएस गुप्ता, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, जिला भाजपा प्रधान अजय शर्मा, भाजपा पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर रमनीक सिंह मान, जिला संगठन महामंत्री विरेंद्र राणा, श्याम लाल गर्ग, बोर्ड के सदस्य बलकेश वत्स, नरेंद्र जैन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed