{"_id":"60ecaaa68ebc3e49c21e9870","slug":"evening-opd-started-in-civil-hospital-panchkula-pkl-office-news-pkl4198802105","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवनिंग ओपीडी शुरू, मरीज पहुंचे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इवनिंग ओपीडी शुरू, मरीज पहुंचे कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में करीब 10 महीने बाद सोमवार से इवनिंग ओपीडी शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन यहां पर ज्यादा मरीज नहीं पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में इवनिंग ओपीडी को शुरू करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद अब सोमवार से शाम के समय भी ओपीडी चलेगी। लोगों की भी इवनिंग ओपीडी शुरू करने की मांग की गई थी। अब कोरोना के मामले भी कम हो गए हैं। पंचकूला के जिला अस्पताल में मेडिसिन, गायनी, पीडियाट्रिक ओपीडी समेत कुल 8 विभागों की ओपीडी को दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक चलाने के लिए फैसला लिया गया। ये सभी ओपीडी पिछले साल अगस्त आखिर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंद की गई थीं।
जब कोरोना तेजी पर था तो दिन में चलने वाली कुछ ओपीडी को भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद से अब कोरोना से राहत मिलने के बाद जनरल अस्पताल में कुछ कोविड वार्ड बंद कर ओपीडी शुरू की गई है। अस्पताल की ओर से कोरोना के नियमों को देखते हुए तैयारी की गई है।
इवनिंग ओपीडी का शेड्यूल
ओपीडी दिन
मेडिसिन ओपीडी सोमवार से शनिवार तक
गायनी ओपीडी सोमवार से शनिवार तक
पीडियाट्रिक ओपीडी सोमवार से शनिवार तक
डेंटल ओपीडी सोमवार से शनिवार तक
सर्जरी ओपीडी मंगलवार, वीरवार और शनिवार
आई ओपीडी मंगलवार, वीरवार और शनिवार
ऑर्थो ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
ईएनटी ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
नोट : सभी ओपीडी का समय दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक।