फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Even the emergency department faces a shortage of medicines, forcing patients to purchase expensive drugs.

Panchkula News: इमरजेंसी में भी दवा का स्टॉक कम, मजबूरी में खरीद रहे महंगी दवाएं

Sat, 04 Apr 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Even the emergency department faces a shortage of medicines, forcing patients to purchase expensive drugs.
मरीजों की संख्या अधिक होने से बढ़ी दिक्कत, जन औषधि केंद्र बंद होने पर बाहर से खरीदनी पड़ रहीं दवाएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में दवाओं का स्टॉक कम होने से मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। दोपहर तीन बजे के बाद जन औषधि केंद्र बंद होने और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को महंगी दवाएं लेनी पड़ती हैं। इस वजह से मरीज परेशान हैं। यह स्थिति शाम से लेकर देर रात तक बनी रहती है।
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की इमरजेंसी में रोजाना करीब 500 मरीज 24 घंटे में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें सांस की दिक्कत, छाती दर्द, हार्ट अटैक और लीवर से संबंधित मरीज अधिक होते हैं। कई बार इनकी दवाएं इमरजेंसी के स्टॉक में उपलब्ध नहीं होतीं, जिससे मरीजों को बाहर से दवाएं लानी पड़ती हैं। वहीं, मौसम में बदलाव के कारण पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

इलाज के लिए आए पिंजौर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें पेट दर्द और सांस की समस्या है। उन्हें दर्द की दवा तो मिल गई, लेकिन सांस की दवा उपलब्ध न होने और जन औषधि केंद्र बंद होने के कारण बाहर से करीब 500 रुपये की दवा खरीदनी पड़ी। वहीं, कालका निवासी सुचेता ने बताया कि उन्हें लीवर में सूजन की समस्या है और उन्हें सभी दवाएं बाहर से ही खरीदनी पड़ीं, जिससे दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट—
इमरजेंसी में दवाएं रखी जाती हैं। जो दवाएं या इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होते, उनकी डॉक्टरों द्वारा डिमांड भेजकर पूर्ति की जाती है।
-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed