फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   eve teasing case of govt. poly clinic sec-26

सेक्टर -26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक छेड़छाड़ मामला

Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
eve teasing case of govt. poly clinic sec-26
सेेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक में पूर्व एसएमओ डॉ. सुुखराज सिंह के क्लीनिक में आने से लेडीज स्टाफ की नाराजगी साफ तौर पर दिखी। लेडीज स्टाफ ने सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा डीजी हेल्थ और सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वह पूर्व एसएमओ के साथ काम नहीं कर सकती हैं। उनका व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं है। इस पर डीजी हेल्थ और सीएमओ ने आश्वासन दिया कि पूर्व एसएमओ की नियुक्ति पॉली क्लीनिक में नहीं की जाएगी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ अगर अन्याय होगा तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। एसएमओ अपनी पोस्ट का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। हेल्थ विभाग से हमारी मांग है कि उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बीते शनिवार को पूर्व एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह के क्लीनिक पहुंचकर ऑफिस में बैठने पर लेडीज स्टाफ ने धरना देते हुए काम का बहिष्कार कर दिया था। इसकी जानकारी जब सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के सीएमओ को हुई तो उन्होंने महिला कर्मियों को समझाने के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी। पॉली क्लीनिक के लेडिज स्टाफ को डॉक्टरों की टीम ने जब आश्वासन दिया कि पूर्व एसएमओ डॉक्टर सुखराज सिंह यहां पर ज्वाइन नहीं करेंगे तब जाकर उन्होंने दोबारा काम शुरू किया था। सेक्टर-6 जनल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसएमओ को पॉली क्लीनिक में ज्वाइनिंग नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed