फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Establish isolation center in 50 villages of each district in two days: Manohar

दो दिन में हर जिले के 50 गांवों में स्थापित करें आइसोलेशन सेंटर

Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Establish isolation center in 50 villages of each district in two days: Manohar
चंडीगढ़। हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले दो दिन के भीतर हर जिले में 50 या इससे अधिक हॉटस्पॉट वाले गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने होंगे। इसकी कार्रवाई रिपोर्ट महानिदेशक, विकास एवं पंचायत के कार्यालय को ईमेल आईडी dir.dp.drd@gmail.com पर भेजनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को बुधवार को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कोविड मरीज को उचित उपचार मुहैया करवाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी जिले के हॉटस्पॉट में प्राथमिकता आधार पर विलेज आइसोलेशन सेंटर स्थापित करेंगे। जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसके लिए नोडल अधिकारी होंगे। डीडीपीओ और बीडीपीओ इन आइसोलेशन सेंटर को स्थापित करने में डीसी की सहायता करेंगे। गांवों में आइसोलेशन सेंटर की स्थापना और पर्यवेक्षण के लिए ग्राम सचिवों की सेवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्राम स्वयंसेवकों की सेवाओं का भी यथोचित ढंग से उपयोग करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम समितियां इन आइसोलेशन सेंटर का दैनिक पर्यवेक्षण करेंगी। गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के लिए जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समग्र नोडल अधिकारी होंगे। वे इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल ने बताया कि जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ और बीडीपीओ, सीएमओ-डीसी से पहले चरण में 50 हॉटस्पॉट गांवों की पहचान करेंगे। शौचालय और बिजली की सुविधा वाले भवनों जैसे स्कूल, पंचायत घर या सामुदायिक केंद्र को गांव आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जा सकता है। आइसोलेशन सेंटर में बेड, ट्रिपल लेयर्ड मास्क और बोतल डिस्पेंसर के साथ हैंड सैनिटाइजर, स्टीमर व खानपान की सुविधा होनी चाहिए। इन आइसोलेशन सेंटर और इनके शौचालयों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का काम नियमित अंतराल पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed