फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ESI staff will provide services in a 500-500 bed hospital being built in Panipat, Hisar.

ईएसआई स्टॉफ पानीपत, हिसार में बन रहे 500-500 बेड के अस्पताल में देगा सेवाएं

Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
ESI staff will provide services in a 500-500 bed hospital being built in Panipat, Hisar.
चंडीगढ़। हरियाणा के ईएसआई अस्पतालों का मेडिकल एवं पैरा-मेडिकल स्टॉफ पानीपत और हिसार में बन रहे 500-500 बेड के कोविड अस्पतालों में अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण पर काबू पाने में यह स्टाफ मदद करेगा। कोरोना मरीजों के इलाज में सहायता करने के लिए आगामी आदेश तक 300 मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहेगा। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने बताया कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार के सभी विभाग आपस में तालमेल से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल व पैरा-मेडिकल स्टॉफ की काफी आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में श्रम विभाग ने अपने ईएसआई अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, औषधिकारक, लैब टेक्नीशियन, एमपीएचडब्ल्यू(एफ), एमपीएचएस आदि स्टॉफ को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का निर्णय लिया है। इनमें 136 चिकित्सा अधिकारी, 88 औषधि कारक, 26 एमपीएचएस(एफ), 17लैब टेक्नीशियन, 40 एमपीएचडब्ल्यू (एफ) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब 300 मेडिकल व पैरा मेडिकल कर्मचारियों का स्टॉफ आगामी आदेशों तक स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed