फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Equestrian competition: Mani Kannada of Tamil Nadu won the gold medal in the jumping show

घुड़सवारी प्रतियोगिता : जंपिंग शो में तमिलनाडु के मनी कन्नड़ ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 04 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Equestrian competition: Mani Kannada of Tamil Nadu won the gold medal in the jumping show
पंचकूला। अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता की जंपिंग शो प्रतियोगिता में तमिलनाडु पुलिस के मनी कन्नड़ ने अपने अश्व प्रिंस वालिएंट के साथ स्वर्ण पदक जीता। आईटीबीपी के उपसेनानी डॉ. अनुज कुमार ने अपने अश्व इंपालान के साथ रजत पदक जीता। पंजाब पुलिस के सिपाही सुुखमनप्रीत सिंह ने अपने अश्व आजाद- ए- गन के साथ कांस्य पदक जीता। घुड़सवारी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सचिव (सुरक्षा) भारत सरकार कैबिनेट सचिवालय दिल्ली बीकेडे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आईटीबीपी भानू में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर बधाई दी। इस मौके पर आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक राजेश शर्मा और निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। पुलिस हार्स टेस्ट स्पर्धा में आईटीबीपी के कांस्टेबल जसवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। आईटीबीपी के कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने रजत पदक जबकि तमिलनाडु पुलिस के जीआरआई मनीकंडन ने कांस्य पदक जीता। क्वाड्रिल प्रतियोगिता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की टीम के कांस्टेबल बलदेव सिंह ने अपने अश्व विंड, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह ने अपने अश्व मस्तमौला, कांस्टेबल अरुण कुमार अपने अश्व बजरंग, सिपाही संदीप कुमार ने अपने अश्व फायरबाल जूनियर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की टीम से निरीक्षक वी.पंडियान ने अपने अश्व ब्लैक रोजर, उप निरीक्षक पीसुब्बाराव ने अपने अश्व सागर, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ने अपने अश्व जोरो और हेड कांस्टेबल छैलो सिंह ने अपने अश्व स्पॉट लाइट के साथ रजत पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश टीम से प्रेम बाबू ने अपने अश्व ब्लैक ब्यूटी, उप निरीक्षक बागवान सिंह ने अपने अश्व नगीना, उप निरीक्षक दिलशाद अहमद और हेड कांस्टेबल राज नरेश ने अपने अश्व नरेश के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed