{"_id":"629a64d2f03867084a768d45","slug":"environmental-protection-gets-promoted-along-with-physical-development-by-bicycle-pkl-office-news-pkl4526295198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर-2 से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर-2 से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
पंचकूला। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने विश्व साइकिल दिवस पर शुक्रवार को शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर-2 से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सेक्टर - 2 चौक से आरंभ होकर शालीमार चौक से बस स्टैंड सेक्टर 5 तक, मेजर संदीप सांखला शहीद स्मारक सेक्टर -2 में समाप्त हुआ।
इस मौके पर राज्य निदेशक मधु चौधरी, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया भी उपस्थित रहीं।
सांसद कटारिया ने कहा कि साइकिल चलाने से शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि जलवायु में जिस प्रकार के परिवर्तन देख रहे हैं, उसका एक मुख्य कारण हमारा साइकिल से विमुख होना भी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कदम नहीं उठाए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग बढ़ाने के साथ-साथ हमें प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना, जल संरक्षण करना और पेड़ों की कटाई को बंद करना होगा। केंद्र सरकार भी इन विषयों को लेकर गंभीर है। कटारिया ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर पर्यावरण संरक्षण का नेतृत्व करना चाहिए, युवा वर्ग ही भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और खेलों के साथ जोड़ देंगे तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि आज जिले में साइकिलों की कमी नहीं है। साथ ही भविष्य में इलेक्ट्रानिक्स साइकिलें भी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा फिट इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उनके लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक गुरमेल सिंह बाजवा, जिला पार्षद सोनू बिरला, प्रदीप कुमार सहित अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।