{"_id":"66639ce5f01ee1b0c505ee87","slug":"engineering-college-will-be-built-on-ten-acres-in-sector-32-land-passed-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-8535-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-32 मेंं दस एकड़ में बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, जमीन हुई पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-32 मेंं दस एकड़ में बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, जमीन हुई पास
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित पॉलिटेक्निक में पिछले साल शुरू हुए बीटेक कॉलेज के लिए जमीन तलाश ली गई है। प्रशासन की ओर से सेक्टर-32 में दस एकड़ में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में सभी इंफ्रास्ट्रक्चर मिल पाएंगे। परेशानी कम होगी। इसके लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एचएसवीपी, एचएसआईडीसी को पत्र लिखा था। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर जमीन को फाइनल किया है। जमीन पर जल्द ही नई बिल्डिंग बनाई जाएगी।
पॉलिटेक्निक में नए सेशन वर्ष 2024 से बीटेक की सीटें 90 से बढ़ाकर 240 कर दी गई हैं। हैरानी वाली बात यह है कि यहां पर विद्यार्थियों के बैठने के प्रबंध नहीं हैं। इसके लिए अब तक प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। कॉलेज प्रबंधन ने इसके लिए जमीन मांगी थी। इसको अधिकारियों के साथ बैठक कर यह जमीन फाइनल की गई है।
पॉलिटेक्निक में बढ़ गया लोड
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर-26 के कॉलेज में प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक के तीन वर्षीय डिप्लोमा में हर साल 420 दाखिले होते हैं। इसमें तीन साल के अब डिप्लोमा कोर्स में 1260 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वहीं, महाज्ञानी ऋषि अष्टावक्र केंद्र में स्पेशल विद्यार्थियों के हर साल 360 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 से शुरू हुए बीटेक कोर्स में भी 90 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इस तरह से कॉलेज में 1710 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब बीटेक के विद्यार्थी शामिल होने के बाद यह संख्या 1860 पहुंच जाएगी। जगह नहीं होने की मांग पर यह मांग की गई थी। अब जल्द ही यह पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
बीटेक के यह नए कोर्स होंगे शुरू :
पंचकूला में नए सत्र 2024 से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग) की 60 सीटें, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 60 सीटें, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 60 और बीटेक इलेक्ट्रिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की 60 सीटें की गई हैं।
बीटेक की सीटें बढ़ने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बढ़ गई है। कॉलेज के लिए दस एकड़ जमीन मिलने का फैसला अच्छा है। इस पर जल्द काम शुरू होगा। इसके लिए कई बार प्रशासन को पत्र लिखा था। -दलजीत सिंह, प्रिंसिपल, सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक
बीटेक कॉलेज के लिए प्रशासन, एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी ने मिलकर जमीन फाइनल कर दी है। जल्द ही बिल्डिंग बनाने के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। -ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
जिले का पहला पॉलिटेक्निक, जिसमें बीटेक शुरू किया है। इसके लिए जमीन तलाशी गई है। इससे विद्यार्थियों को सही तरीके से पढ़ाई का मौका मिल सकेगा। -डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त, पंचकूला