फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encroachment removed from the market of Sector-Nine and Seven, invoices of six deducted

सेक्टर-नौ और सात के बाजार से हटाया अतिक्रमण, छह के काटे चालान

Tue, 10 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the market of Sector-Nine and Seven, invoices of six deducted
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के सेक्टर-नौ और सात में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह लोगों के चालान भी काटे। समाचार लिखे जाने तक सेक्टर-सात में संयुक्त टीम का अभियान जारी था।
विज्ञापन

नगर निगम के एसडीओ एमपी शर्मा के नेतृत्व में शाम पांच बजे नगर निगम और एचएसवीपी की टीम सेक्टर-नौ में पहुंची। टीम में एचएसवीपी के जेई त्रिलोक ठुकराल, जेई हरजीत सिंह, जेई नवीन और सुपरवाइजर मान सिंह शामिल रहे। नगर निगम के सुपरवाइजर मोहनलाल भी टीम के साथ मौजूद रहे। जेई त्रिलोक ठुकराल ने बताया कि विभाग को लगातार सेक्टर-नौ की मार्केट में अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। इसलिए संयुक्त टीम ने सोमवार को वहां पहुंचकर कार्रवाई की। टीम के वहां पहुंचते ही दुकानदारों ने बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया था। इसके अलावा जो सामान टीम को दुकानों के बाहर रखा मिला, उसको जब्त कर लिया गया। इस दौरान दुकानदारों के चालान भी काटे गए। जेई ठुकराल ने बताया कि सेक्टर-नौ में कार्रवाई के बाद टीम सेक्टर-सात के लिए रवाना हो गई। देर शाम तक वहां पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed