{"_id":"6a399e01f27a25ff0d0228d8","slug":"encroachment-removed-from-majri-chowk-joint-action-by-police-and-administration-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137858-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माजरी चौक से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माजरी चौक से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पंचकूला। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस, नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से सड़क किनारे खड़े रेहड़ी-ठेले, झुग्गियां और तिरपाल लगाकर बनाई गई अस्थायी दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्रवाई के बाद फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों को खाली कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली है। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार और सेक्टर-1 चौकी प्रभारी राममेहर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों ने भी अभियान में सहयोग किया।