फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employment fair on 17th in the district employment office

Panchkula News: जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला 17 को

Thu, 16 Jul 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on 17th in the district employment office
पंचकूला। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में एलआईसी, एनआईआईटी सहित कई निजी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी कविता जोशी ने बताया कि रोजगार मेले में जिला पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। एलआईसी, एनआईआईटी, कोर 5 सिस्टम एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण युवक-युवतियां रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और बायोडाटा साथ लेकर पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed