फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees met Transport Minister for leave, uniform-shoes

अवकाश, वर्दी-जूतों के लिए परिवहन मंत्री से मिले वर्कशॉप कर्मी

Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employees met Transport Minister for leave, uniform-shoes
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के वर्कशॉप कर्मचारियों ने राजपत्रित अवकाश, वर्दी-जूतों इत्यादि मांगों को लेकर वीरवार को परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा से यहां सिविल सचिवालय में मुलाकात की। हरियाणा राज्य परिवहन कर्मशाला यूनियन के राज्य प्रधान नीरज कुमार वशिष्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्दी पूरा करने का आग्रह किया। वशिष्ठ ने कहा कि 10 नवंबर 2020 को हरियाणा निवास पर हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने वर्कशॉप कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। इस पर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्हें 1966 से राजपत्रित अवकाश मिल रहे थे, जिन्हें 2019 में परिवहन मुख्यालय ने पत्र जारी कर बंद कर दिया। उन्हें पूर्व की तरह ही यह अवकाश मिलने चाहिए। जूतों व वर्दी की राशि 3 वर्ष से बकाया है। वर्कशॉप में हाथ धोने के लिए मिलने वाला साबुन 3 वर्ष से नहीं दिया गया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को सुनने के बाद मांग पत्र आगामी कार्रवाई के लिए परिवहन महानिदेशक को भेज दिया। मंत्री ने मांगों की पड़ताल कर उचित कदम उठाने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश कुमार, रेशम वर्मा व कृष्ण कुमार इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed