{"_id":"67cf4e3c23ff51d6060fefaa","slug":"employees-gheraoed-the-hsvp-office-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15764-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कर्मियों ने किया एचएसवीपी दफ्तर का घेराव, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कर्मियों ने किया एचएसवीपी दफ्तर का घेराव, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय का कर्मचारियों ने सोमवार को घेराव किया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मांगें न माने जाने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय के बाहर काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया। मांगें न माने जाने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के जनरल सेक्रेटरी आरके नागर ने कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी। दूसरी मांग कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने की। तीसरी मांग अन्य विभागों की तरह कुछ पदों को बैकडेट से नियमित करने की थी।
आरके नागर ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांगें न मानने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कर्मचारियों ने एचएसवीपी के मुख्य गेट पर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द विचार कर समाधान निकालने की अपील की। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.20 लाख कर्मचारियों की जाब सुरक्षा गारंटी की आज तक जॉइनिंग नहीं हुई है। सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियो के 26 हजार के वेतनमान की घोषणा को लगाू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का लगाया आरोप
आरके नागर ने एचएसवीपी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक व मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि एचएसवीपी के मुख्यालय का घेराव करने और धरना देने के बाद जुलूस के रूप में रोष प्रदर्शन किया। मांगों के लिए 11 मार्च को मुख्यमंत्री से मंच और यूनियन के शिष्टमंडल की वार्ता का समय निर्धारित करवा दिया है। इसके बाद सेक्टर-14 पंचकूला स्थित हरियाणा बिजली वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर को रोष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर विभिन्न विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।