फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Emphasis on women's safety by telling rules to auto drivers

Panchkula News: ऑटो चालकों को नियम बताकर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on women's safety by telling rules to auto drivers
पंचकूला। सेक्टर-5 के बस स्टैंड के पास मंगलवार को सिटी ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उनको यातायात नियमों का पालन करने और महिलाओं की सुरक्षा करने पर जोर दिया। विशेष रूप से ओवरलोडिंग को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर किसी भी ऑटो चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ चालान प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने के बाद एसएचओ ने ऑटो चालकों से आग्रह किया कि अगर रात के समय कोई महिला ऑटो में यात्रा करती है, तो उसे सड़क के किनारे उतारने की बजाय उसके घर तक छोड़ने का प्रयास करें, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उनसे कहा कि अगर वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन चालक को देखे, जो हुड़दंग मचाता हो, तो इसकी जानकारी तुरंत सिटी ट्रैफिक एसएचओ के नंबर 8146630072, कंट्रोल रूम के नंबर 75083244900 और 0172-2582100 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed