फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity workers engaged in rejected posts will be out of contract

अनुबंध से बाहर होंगे अस्वीकृत पदों पर लगे बिजली कर्मचारी

Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers engaged in rejected posts will be out of contract
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार बिजली वितरण निगमों के मुख्यालय व फील्ड कार्यालयों के स्टाफ ढांचे का पुनर्गठन करने जा रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। अस्वीकृत पदों पर लगे बिजली कर्मचारियों को अनुबंध से बाहर किया जाएगा। वे आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 की जगह पार्ट-1 में शामिल किए जाएंगे। उन्हें ठेकेदार या निगम में कम वेतन पर काम करना होगा।
विज्ञापन

निगम ने विजिलेंस निदेशक पंचकूला, सभी चीफ इंजीनियर, मुख्य वित्त अधिकारी, एलआर, कंपनी सचिव, चीफ ऑडिटर, सभी अधीक्षण, अधिशासी अभियंता, उप सचिव व अवर सचिव को इस निर्णय से अवगत करा दिया है। उन्हें 8 अक्तूबर को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय ने पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि 15 फरवरी 2021 को हुए निर्णय को लागू किया जा रहा है। उस अनुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के अनेक पद खत्म होंगे। खत्म होने वाले कुछ पदों पर निगम मुख्यालय में भी कर्मचारी अस्वीकृत पदों के विरुद्ध आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत कार्यरत हैं। उनको भी आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 का कर्मचारी माना जाएगा। यह आदेश मुख्य अभियंता प्रशासन की अनुमति के बाद जारी किए गए हैं। जिन पर तुरंत अमल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed