{"_id":"68c47d0a87fa7733b301dcba","slug":"electricity-was-cut-off-for-three-hours-in-civil-hospital-ultrasound-x-ray-and-lab-tests-were-not-done-panchkula-news-c-87-1-pan1009-126822-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में तीन घंटे बिजली गुल, नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व लैब टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में तीन घंटे बिजली गुल, नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व लैब टेस्ट
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में शुक्रवार करीब साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट होने से लाइट चली गई। इसके चलते करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और लैब टेस्ट और सर्वर ठप रहा। सर्वर बंद होने से मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उमस भरे मौसम में मरीज और उनके परिजन घंटों लाइन में खड़े रहे। कई थककर अस्पताल की दीवारों के सहारे बैठ गए और सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे।
अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों और उनके परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां आए दिन कुछ न कुछ खराब होता है। अस्पताल में रोजाना सैंकड़ों लोग जांच और रिपोर्ट के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता है। कभी सर्वर डाउन तो कभी बिजली गुल हो जाती है और परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ती है।
क्या कहते हैं मरीज
अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार ही करता रहा
सुबह करीब साढ़े दस बजे से अल्ट्रासाउंड करने के लिए था। नंबर का इंतजार कर रहा था और अब लाइट चली गई। करीब तीन घंटे बीत गए लेकिन अभी तक लाइट ठीक नहीं हुई है। लग रहा है आज बिना अल्ट्रासाउंउ किए घर जाना पड़ेगा। -राजेंद्र सिंह, पिंजौर
विज्ञापन
आज नहीं हो पाएगा अल्ट्रासाउंड
रायपुररानी से आई हूं। सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकली हूं। अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर आने ही वाला था लेकिन लाइट गड़बड़ हो गई। दो घंटे से अधिक समय हो गया। आज अल्ट्रासाउंड होना मुश्किल लग रहा है। - कृष्णा देवी , रायपुररानी
बिना अल्ट्रासाउंड किए घर जा रही हूं
अस्पताल आते ही लाइट चली गई है। डेढ़ बज गया, अभी तक सही नहीं हुई है। काफी लोग इंतजार कर रहे हैं, उनका नंबर मेरे से पहले है। अब बिना अल्ट्रासाउंड घर जा रही हूं। - कंचना देवी, पिंजौर
कोट
अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते बीच-बीच में तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं। शॉर्ट सर्किट की वजह से लाइट चली गई थी। इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर ठीक करा दिया है। अस्पताल की सभी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ सिविल अस्पताल