{"_id":"6a399e8e8c6a98a44008d002","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-over-their-demands-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137863-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सिटी सब डिवीजन पंचकूला परिसर में सोमवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक धरना देकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों के संबंध में पहले ही एसडीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा गया था और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 22 व 23 जून तक दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी पहले ही दी गई थी।
सब यूनिट सिटी सब डिवीजन के प्रधान कुलदीप सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि विशाल जेई-1 के आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में कार्यकारी अभियंता स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान यूनिट पंचकूला की कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। यूनिट प्रधान अनिल काली रमन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार को अन्य सब डिवीजनों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे और विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। कर्मचारियों ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।