{"_id":"65eb4bc53940a6004d08f8cc","slug":"electricity-connection-charge-reduced-under-vds-security-amount-also-reduced-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-371577-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वीडीएस के तहत बिजली कनेक्शन चार्ज घटा, सिक्योरिटी राशि में भी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वीडीएस के तहत बिजली कनेक्शन चार्ज घटा, सिक्योरिटी राशि में भी कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर वॉलंटरी डिस्क्लोजर स्कीम (वीडीएस) को लेकर प्रदेशवासियों को सुनहरा ऑफर दिया है। खेतीबाड़ी, उद्योगपति वर्ग, घरेलू उपभोक्ता वीडीएस के जरिये इसका लाभ उठा सकते हैं। वीडीएस के तहत खेतीबाड़ी से जुड़े लोग अपने ट्यूबवेलों पर मोटरों का बिजली लोड बढ़ाने के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं। खेतीबाड़ी ट्यूबवेलों की मोटर का लोड बढ़ाने के लिए वीडीएस के तहत सर्विस कनेक्शन चार्ज 4,750 से घटाकर सिर्फ 2500 रुपये कर दिया है। इसकी सिक्योरिटी राशि 400 से 200 रुपये कर दी गई है। इसी तरह घरेलू और व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों के लिए स्कीम के तहत बिजली का लोड बढ़ाने के लिए सर्विस कनेक्शन चार्ज को आधा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम यह जानकारी अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की।
जानकारी के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दो किलोवाट तक बिजली का लोड बढ़ाने के लिए मौजूदा कीमत जोकि प्रति किलोवाट 450 है, उसे घटाकर अब 225 रुपये कर दिया है। इसी तरह 2 से 7 किलोवाट तक मौजूदा कीमत 7 हजार प्रति किलोवाट को घटाकर 500 रुपये, 7 से 50 किलोवाट तक 1500 प्रति किलोवाट से घटाकर 750 रुपये और 50 से 100 केवीए तक 1750 प्रति किलोवाट से घटाकर 875 रुपये कर दिया है। व्यापार से जुड़े वर्ग के लिए बिजली का लोड बढ़वाने के लिए वीडीएस स्कीम के तहत 7 किलोवाट तक 1000 प्रति किलोवाट से घटाकर 500 रुपये, 7 से 20 किलोवाट तक 1600 प्रति किलोवाट से घटाकर 800 रुपये और 20 से 50 केवीए तक 1600 प्रति किलोवाट से घटाकर 800 रुपये कर दिया गया है।