फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electric poles are being changed in five sectors and industrial areas for uninterrupted supply.

Panchkula News: निर्बाध आपूर्ति के लिए पांच सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र बदले जा रहे बिजली के खंभे

Sat, 30 Mar 2024 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electric poles are being changed in five sectors and industrial areas for uninterrupted supply.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने पांच सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में खंभे बदलने का काम शुरू कर दिया है। एक करोड़ की लागत के इस काम को बिजली निगम दस दिन में पूरा करेगा। इसमें ट्रांसफार्मर और नए तार भी लगाए जाएंगे। गर्मी की शुरूआत होते ही शहर के सेक्टरों में बिजली ट्रिपिंग और कट की समस्या आने लगती है। इससे बचने के लिए बिजली निगम की तरफ से शहर के सेक्टरों-15, 16, 9, 10, 19 और दोनों औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में इस काम को किया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से इस काम को पूरा किया जा रहा है।
शहर में हर साल गर्मियों में बिजली के लंबे कट लगने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली की अधिक खपत के चलते लोड बढ़ने के बाद पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर जवाब देना शुरू कर देते है। भीषण गर्मी में अधिक खपत से निपटने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पहले से ही व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए तैयारियां में जुट गया है। शहर के बिजली निगम की ओर से पांच सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्रों में करीब एक करोड़ की लागत से नए फीडर और पोल लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने पर बढ़ती है बिजली की डिमांड
गर्मियों के समय शहर में जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार पहुंच जाता है, जिसके चलते एसी कूलरों का सहारा लोग अधिक मात्रा में लेना शुरू कर देते हैं। क्षेत्रों ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जवाब देना शुरू कर देते है। ऐसे में ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए यूएचबीवीएन की ओर से सेक्टर-15, 16, 9, 10, 19 और औद्योगिक क्षेत्र (फेज -1 और फेज -2) में पहले से स्थित 9 मीटर के पोल को बदल कर 11 मीटर के पोल लगाए जाने के साथ 50 एमएम के फीडर कैपेसिटर की जगह 80 और 100 एमएम के फीडर लगाए जा रहे है। ताकि ओवरलोडिंग न हो और लोगों को गर्मियों में बिजली के कट लगने से परेशानी को सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मियों में लोगों को बिजली कट लगने से परेशानी न हो। इसलिए बिजली वितरण निगम की ओर से पोल और फीडर बदलने का काम किया जा रहा है। - एमजी जिंदल, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed