पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव की तैयारी शुरू, शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा अधिसूचना जारी कर पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 2016 करवाने के लिए मतदाता सूचियां तैयार करवाई जाएंगी। यह मतदाता सूचियां एनआईसी के माध्यम से विधानसभा की फोटो मतदाता सूची के अनुसार तैयार करवाई जाएंगी।
इस कार्य के लिए जिले में चुनाव इलेक्टोरल की नियुक्ति कर दी गई है। यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में खंड कार्यालय स्तर पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे और संबंधित गांवों में मुनादी करवाना भी सुनिश्चित करेंगे ताकि इस कार्य को निर्धारित तिथि तक पूरा किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति के वार्ड के अनुसार वोटर लिस्ट 9 जून से 24 जून 2016 तक 11 जनवरी 2016 को आधार तिथि मानकर तैयार की जाएगी। मतदाता सूचियों का विधानसभा क्षेत्र और प्रकाशन 25 जून को होगा। चार जुलाई को शाम तीन बजे तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। 8 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) द्वारा दावे और आपत्तियों का निपटारा होगा। इसके लिए अपील 14 जुलाई तक की जा सकती है। 19 जुलाई को अपील का निपटारा किया जाएगा। 22 जुलाई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
इलेक्टोरल अधिकारी नियुक्त किए गए
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए पिंजौर खंड के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक कालका को जिला इलेक्टोरल अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर को उपजिला इलेक्टोरल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मोरनी खंड के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला को जिला इलेक्टोरल अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोरनी को उपजिला इलेक्टोरल अधिकारी, बरवाला खंड के लिए नगराधीश पंचकूला को जिला इलेक्टोरल अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला को उपजिला इलेक्टोरल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रायपुररानी खंड के लिए जिला राजस्व अधिकारी को जिला इलेक्टोरल अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी को उपजिला इलेक्टोरल अधिकारी नियुक्त किया गया है।