फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election: 1400 police employees monitored

चप्पे-चप्पे पर 1400 पुलिस कर्मचारियों की नजर

Wed, 23 Dec 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Election: 1400 police employees monitored
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला पुलिस चुस्त है। चुनाव के दौरान 1400 पुलिस कर्मचारी पंचकूला के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेंगे। पुलिस के लिए चुनाव के दौरान शहर के प्रवेश बिंदु से लेकर नाकों तक सुरक्षा रहेगी। नगर निगम के चुनाव 27 दिसंबर को हैं। इन चुनाव के दौरान सेक्टरों में होने वाली हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग से 23 पेट्रोलिंग की गाड़ियों को लगाया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान कोई असामाजिक गतिविधि होती है तो उस पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला में ईवीएम के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। इसमें 50 लोगों को लगाया गया है। इसके साथ ही स्ट्राइकिंग रिजर्व में 80 लोगों को रखा गया है। स्ट्राइकिंग रिजर्व की दो टीमें हमेशा अलर्ट पर रहेंगी और जैसे ही कंट्रोल रूम से कोई संदेश मिलेगा तो पुलिस वहां पहुंच जाएगी। चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पंचकूला में पांच एसीपी लगाए गए हैं। इसमें से हरेक एसीपी के पास आठ-आठ जवानों की टीम होगी। इसके साथ ही पंचकूला कमिश्नर ऑफ पुलिस के पास भी एक खास टीम होगी। इसमें बीस जवान होंगे। डीसीपी पंचकूला की टीम में भी बीस जवान होंगे। पंचकूला पुलिस ने चुनाव के दौरान शराब की सप्लाई न हो इसके लिए खास नाके लगाए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। चुनाव के लिए पुलिस ने नाके लगा दिए हैं। इसके साथ ही सेक्टरों में पेट्रोलिंग की व्यवस्था कर दी है। चुनाव प्रचार या चुनाव के दौरान होने वाली असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए जवान मुस्तैद हैं। - मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर
कुल बूथ 275
मतदान केंद्र 78
संवेदनशील 30
अति संवेदनशील 98
सामान्य 147
नाके 20
कुल पुलिसकर्मी 1400
बूथों पर रहेंगे 1000 पुलिस कर्मचारी
पेट्रोलिंग पार्टी 23 (हर पार्टी में छह पुलिस कर्मी)
ईवीएम सुरक्षा 50 पुलिस कर्मचारी
स्ट्राइकिंग रिजर्व 80 पुलिस कर्मचारी (40-40 के दो ग्रुप)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed