फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly man's arm had to be amputated, doctor accused of negligence

Panchkula News: बुजुर्ग की काटनी पड़ी बाजू, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 17 Aug 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's arm had to be amputated, doctor accused of negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-22 स्थित पारस अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग की बाजू काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 निवासी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे एचएसएएमबी से 2015 में सेवानिवृत हुए थे। साल 2022 में उनको लीवर की समस्या का पता चला। उपचार के लिए उन्हें सेक्टर-22 पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें कैंसर की शिकायत है, यह अभी शुरुआती दौर में है। इलाज होने से बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। उन्होंने डॉ. राजेश्वर सिंह के पास अस्पताल में इलाज करवाया उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक हो गई थी।
इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया
18 नवंबर 2023 को उनका बेटा बाहर से खाने का कुछ सामान लेकर आया। खाते ही उनको बुखार और उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें परिजन उपचार के लिए पारस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में एक डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर से अनुरोध किया कि वह डॉक्टर राजेश्वर सिंह को दिखाना चाहते हैं, क्योंकि उनका पहले उपचार उन्होंने किया था, लेकिन डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। इसके बाद उक्त डाॅक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने कहा कि ग्लूकोज चढ़ाना पड़ेगा, क्योंकि बुखार और उल्टियाें की वजह से कमजोरी बहुत है। इसके बाद डॉक्टर अबीर ने दाईं बाजू में ग्लूकोज लगाने के लिए काफी बार सुई लगाता रहा। उनकी दाईं बाजू में नाड़ी नहीं मिल रही थी। शिकायतकर्ता ने दर्द होने पर किसी सीनियर डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर 15 मिनट तक सुई लगाता रहा।
विज्ञापन

दाई बाजू से खून निकला
इस कारण दाईं बाजू में से खून का निकला और सारे बेड और फर्श पर खून फैल गया। थोड़ी देर बाद उनकी बाजू सुन्न पड़ गई। इसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अगले दिन सुबह जब डॉक्टर राजेश्वर आए तो शिकायतकर्ता ने उनको सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारी वैसकुलर सर्जरी करनी पड़ेगी, लेकिन हमारे पास ऐसी कोई सुविधा नहीं है। तुम्हारी बाजू में खून जम चुका है। खून के क्लोट अगर दिमाग या फिर दिल में चले गए तो तुम्हारी उसी समय मौत हो सकती है। यह बताकर उन्होंने शिकायतकर्ता को फोर्टिस अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल में शिकायतकर्ता की बाजू ठीक करने का हर सम्भव प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान बचाने के लिए उनकी दाईं बाजू कोहनी के ऊपर तक काट दी गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि पारस अस्पताल के अबीर और अन्य स्टाफ ने मना करने के बावजूद गलत ढंग से ग्लूकोज की सुई उनकी दाईं बाजू में घुसाई। नसें कटने से अत्यधिक खून का रिसाव हुआ। इस कारण उनकी बाजू काटनी पड़ गई। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। चंडीमंदिर थाना के एसएचओ पृथ्वी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed