फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly Man Dies in Dispute Over Cutting Water Pipe; Case of Culpable Homicide Registered

Panchkula News: पानी की पाइप काटने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Sun, 31 May 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Dies in Dispute Over Cutting Water Pipe; Case of Culpable Homicide Registered
खेत में सिंचाई की पाइप कटी मिलने पर हुआ था विवाद, कहासुनी के बाद हाथापाई में गिरे कर्म सिंह; अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव ठरवा में खेतों तक जाने वाली सिंचाई की पानी की पाइपलाइन काटने के विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के दलजीत उर्फ जीता और राहिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप पुत्र कर्म सिंह ने बताया कि 30 मई की सुबह करीब 7:45 बजे उनके पिता कर्म सिंह खेत में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कथित रूप से काट दी गई थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर गांव के दलजीत उर्फ जीता और राहिल के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच, बहसबाजी और हाथापाई हुई। इसी दौरान कर्म सिंह जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें स्वामी देवी दयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। पंचकूला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर थाना रायपुररानी में दलजीत उर्फ जीता और राहिल निवासी ठरवा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।


थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed