फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly bike rider injured in car collision, dies during treatment

Panchkula News: कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल, उपचार के दौरान मौत

Wed, 24 Jul 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider injured in car collision, dies during treatment
पंचकूला। सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के समीप एक कार सवार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सेक्टर-21 के निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान महावीर सिंह मलिक सेक्टर-26 निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे वीरेश मलिक ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार सेक्टर-26 में रहता है। उनकी बहन पीरमुच्छला में रहती है। 20 जुलाई को उनके पिता महावीर सिंह पीरमुछल्ला में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने गए थे। वहां से सेक्टर-26 बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के समीप पहुंचे तो अचानक एक कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। कार चालक ने तुरंत उन्हें उठाकर सेक्टर-21 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चंडीमंदिर पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed