फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elder Vishwanath's killer on one day remand

बुजुर्ग विश्वनाथ का हत्यारोपी एक दिन के रिमांड पर

Sat, 06 Jun 2020 12:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elder Vishwanath's killer on one day remand
बुजुर्ग विश्वनाथ का हत्यारोपी प्रवेश चौरसिया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। चंडी मंदिर में चावला पेट्रोल पंप के पास एक बुजुर्ग के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने के आरोपी प्रवेश चौरसिया को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने वारदात में इस्तेमाल सभी हथियार/सामान बरामद करने के लिए कोर्ट से उसके रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की देर रात पेशे से ड्राइवर प्रवेश चौरसिया ने अपने जानकार जिला गोरखपुर के नाथा पट्टी निवासी साठ वर्षीय विश्वनाथ के सिर और चेहरे पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या करके फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी प्रवेश चौरसिया को वारदात के चौबीस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले वारदात की सूचना पर क्राइम ब्रांच-19, क्राइम ब्रांच-26 सहित थाना चंडी मंदिर एसएचओ और एसीपी ओम प्रकाश ने घटनास्थल की जांच की थी। मौके पर मृतक के पास शराब-बीयर की बोतलें और मीट के कुछ टुकड़े भी पड़े मिले थे। मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचला गया था और सिर पर भी पत्थर मारने के निशान थे। मौके पर खून से सने पत्थर भी पड़े थे। घटनास्थल से फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी नमूने जुटाए थे। मजदूरी करने वाले विश्वनाथ अपने जानकार स्टोन क्रशर पर काम करने वाले सोमनाथ के साथ रहता था। सोमनाथ ने पुलिस को बताया था कि शराब पीने के आदि विश्वनाथ के साथ इन दिनों यूपी के गांव खालिसपुर निवासी प्रवेश चौरसिया शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed