फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eight shops in the city were sampled on the festival season

फेस्टिवल सीजन पर शहर की आठ दुकानों के भरे गए सैंपल

Sat, 19 Oct 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight shops in the city were sampled on the festival season
पंचकूला। फेस्टिवल सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा पदभिहित अधिकारी सुभाष चंद्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने शुक्रवार को पंचकूला की आठ दुकानों से सैंपल भरे। इसके अलावा उन्होंने मिठाई बनने वाली विभिन्न जगहों का दौरा किया और सबके सैंपल भरे।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र ने बताया कि त्योहार के दौरान लोग मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इस दौरान मिलावट की शिकायतें अधिक आती हैं। इस कारण लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों, करियाने की दुुकानों और कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई विक्रेताओं, निर्माताओं व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की सलाह दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि दुकानदार दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टीम की ओर से पिंजौर स्थित नालागढ़ रोड पर आरके ट्रेडिग के पनीर सैंपल लिए गए। वहीं तोनेड मिल्क मेट्रो, स्टैंडर्ड मिल्क, पनीर, गांव मददवाला स्थित अवतार केक शॉप से बफैलो मिल्क, खोया, हीरा स्वीट से खोया बर्फी, मेहता स्वीट से खोया बर्फी, पिंजौर स्थित रौनक स्वीट एंड रेस्टोरेंट से कलाकंद स्वीट, कालका ईशर स्वीट से रसगुल्ला, अमरावती एनक्लेव स्थित रविंदर पीनर डेयरी से पीनर और चुनना भट्टी स्थित भारत स्वीट से पिस्ता बर्फी के सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए हैं।
टीम की ओर से लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed