{"_id":"629cfd47fc6a3838dc2af65d","slug":"eight-new-corona-infected-found-in-the-district-pkl-office-news-pkl45280072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 7 पंचकूला जिले के हैं। इनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। एक मामला किसी दूसरे जिले का है। जिले में कोरोना के 27 मामले सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 26 मरीज होम आइसोलेट हैं। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 229 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44373 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43932 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
500 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना से संक्रमित हुए हैं। तीसरी लहर के दौरान भी 185 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिले में अब तक 414 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 624885 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।