{"_id":"686abe9750ae44aae4080096","slug":"eight-new-banquet-halls-will-be-built-in-panchkula-people-will-not-have-to-go-to-zirakpur-panchkula-news-c-87-1-pan1001-124405-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में बनेंगे आठ नए बैंक्वेट हॉल लोगों नहीं जाना पड़ेगा जीरकपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में बनेंगे आठ नए बैंक्वेट हॉल लोगों नहीं जाना पड़ेगा जीरकपुर
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में आठ नए बड़े बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे, इससे लोगों को विवाह समारोह और अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दूसरे शहरों में नहीं
जाना पड़ेगा।
इस संबंधी मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा है कि अब शहर के लोगों को अपने विवाह एवं अन्य समारोह के लिए जीरकपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर में नगर निगम की ओर से जो बैंक्वेट हॉल बनवाए जा रहे हैं यह गांव और शहर में बनाए जाएंगे और इनकी संख्या
आठ होगी।
इनका शुभारंभ इस साल के अंत तक हो जाएगा। मेयर गोयल ने बताया कि इन बैंक्वेट हाॅल में करीब 700 लोगों का कार्यक्रम आसानी से हो जाएगा। साथ ही कमरे भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें दूल्हा दुल्हन के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
शहर में अभी रेड बिशप को छोड़कर कोई बड़ा बैंक्वेट हॉल पंचकूला में नहीं है। इसलिए लोगों को अपने विवाह एवं अन्य समारोह के लिए जीरकपुर या डेराबस्सी के बैंक्वेट हाॅल में जाना पड़ता है, जिससे लोगों का समय के साथ-साथ रेवेन्यू भी पंजाब में जा रहा है। सेक्टर 12, 20, 21, 25, 26 मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर 5 और गांव अलीपुर, नग्गल, सुखदर्शनपुर, टोका में यह बैंक्वेट हाॅल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विवाह के लिए विशेष प्रबंध बैंक्विट हॉल में विवाह इत्यादि अन्य प्रोग्रामों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। विवाह में वर एवं वधू पक्ष के लिए अलग से कमरे तैयार किए जा रहे हैं। बैंक्वेट हाॅल तैयार होने का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। सेक्टर-15 का सामुदायिक केंद्र तोड़कर नए सिरे से बनाया जा चुका है। इसमें लोग बड़े आराम से अपने कार्यक्रम करने लगे हैं। बता दें कि लोगों को अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लाखों रुपये खर्च कर जीरकपुर के बैंक्वेट हाल बुक कराने पड़ते हैं। जीरकपुर के बैंक्वेट हाॅल का किराया कम से कम 5 से 10 लाख रुपये तक हैं। इसके अलावा वहां टैंट, डेकोरेशन और कैटरिंग पर अलग से खर्च करना पड़ता है।
करीब 600 लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था, बनेंगे करीब 12 कमरे
महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि जीरकपुर में ब्याह-शादी के कार्यक्रमों के आयोजन से जहां लोगों का काफी खर्च होता हैं, वहीं सरकार को भी इससे रेवेन्यू का नुकसान होता है। जब यह बैंक्वेट हाॅल तैयार हो जाएंगे, तो जीरकपुर की बजाय पंचकूला में हो तो रेवेन्यू भी हरियाणा सरकार को मिलना शुरू हो जाएगा। जीरकपुर में सार्वजनिक समारोह के आयोजन का रेवेन्यू पंजाब सरकार को जाता है। सेक्टर 7 और 10 में के लोगों को सुविधाएं देने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। सेक्टर-10 के सामुदायिक केंद्र का निर्माण अभी चल रहा है। मध्यम वर्ग के क्षेत्रवासियों के बच्चों की शादियों एवं अन्य समारोहों के लिए सुविधा मिलेगी। सामुदायिक केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर बैंक्वेट हाॅल बनाए जा रहे हैं, जिसमें 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, इसमें किचन व पैंट्री होगी। बैंक्वेट हाॅल में पार्टीशन की भी सुविधा रहेगी। बैंक्वेट हाॅल में छह कमरे, बैडमिंटन कोर्ट, खेल रूम जिसमें 12 कमरों का निर्माण जारी है। एक हाल, लाइब्रेरी और छह कमरों के निर्माण भी हो रहा है। वहीं नगर निगम की तरफ से सेक्टर-7 की कम्युनिटी सेंटर का पुनर्निर्माण शुरु किया गया था, लेकिन वह पिछले काफी समय से बंद पड़ा है। नए सामुदायिक केंद्रों में 4000 फुट के बैंक्वेट हाॅल बनवाए जा रहे हैं। इनका निर्माण अंतिम चरण में है। इनमें लगभग 500 से 700 लोगों के कार्यक्रम हो पाएंगे। लोगों को विवाह, जन्मदिन पार्टी सहित अन्य समारोह करने के लिए जीरकपुर या अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।