फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eight IAS and 11 PCS officers transferred in Punjab

Panchkula News: पंजाब में आठ आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों का तबादला

Wed, 06 Dec 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight IAS and 11 PCS officers transferred in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से आठ आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।
विज्ञापन


आईएएस अफसरों में चंद्र गैंद को सचिव जल स्रोत नियुक्त करते हुए सचिव पंजाब जल नियमन एवं विकास प्राधिकरण व एडिशनल कमिश्नर दिव्यांगजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गैंद इस समय एडिशनल कमिश्नर दिव्यांगजन का कार्यभार संभाल रहे थे। पटियाला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसी) के कमिश्नर आदित्य उप्पल की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए उन्हें अब जालंधर एमसी का कमिश्नर लगाया गया है। लुधियाना एमसी के कमिश्नर संदीप ऋषि को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी लुधियाना का जिम्मा दिया गया है। अब तक इस पद पर तैनात सागर सेतिया को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवांशहर लगाया गया है।

अन्य आईएएस अधिकारियों में अमृतसर एमसी के कमिश्नर राहुल को बदलकर बठिंडा एमसी का कमिश्नर लगाया गया है, जबकि मानसा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) रविंदर सिंह की सेवाएं ट्रांसपोर्ट विभाग को सौंपते हुए उन्हें पीआरटीसी पटियाला का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2019 बैच के आईएएस आकाश बंसल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) संगरूर और 2019 बैच के ही निर्मल औसेपचन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मानसा लगाया गया है।
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में सुखजीत पाल सिंह को स्पेशल सेक्रेटरी सेहत एवं बाल कल्याण विभाग के पद पर बनाए रखते हुए स्पेशल सेक्रेटरी नवीन एवं नवीकृत ऊर्जा स्रोत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। स्थानीय निकाय विभाग के संयुक्त सचिव सुखप्रीत सिंह सिद्धू को बदलकर संयुक्त सचिव गृह मामले व न्याय लगाया गया है। संगरूर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अनमोल सिंह धालीवाल को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लुधियाना, हरजोत कौर को डिप्टी सेक्रेटरी गृह मामले व न्याय से बदलकर संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग, पोस्टिंग के लिए उपलब्ध ज्योति बाला को कमिश्नर एमसी होशियारपुर, गमाडा मोहाली के इस्टेट ऑफिसर खुशदिल सिंह को बदलकर इस्टेट ऑफिसर (हाउसिंग) गमाडा मोहाली, पटियाला में पीडब्ल्यूडी के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) नमन मार्केन को आरटीओ पटियाला लगाने के साथ ही, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कुलदीप बावा को आरटीओ संगरूर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी जगनूर सिंह ग्रेवाल को इसी पद पर बनाए रखते हुए अतिरिक्त प्रबंध निदेशक पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन का प्रभार सौंपा गया है। पोस्टिंग के लिए उपलब्ध आदित्य गुप्ता को आरटीओ जालंधर और सुखपिंदर कौर को डिप्टी सेक्रेटरी विजिलेंस लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed