फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eight got pension in Samadhan Camp, PPP ID of seven families got corrected

Panchkula News: समाधान शिविर में आठ की लगी पेंशन, सात परिवारों की पीपीपी आईडी ठीक कराई

Mon, 15 Jul 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Eight got pension in Samadhan Camp, PPP ID of seven families got corrected
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। सामुदायिक केंद्र के समाधान शिविर में रविवार को 71 लोगों की शिकायतें सुनकर 16 का मौके पर निपटारा किया गया। शिविर में बिजली, लावारिस पशुओं, पीएचसी, फैमिली आईडी, बुढ़ापा, विधवा पेंशन की समस्याएं सुनकर एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान ने संबंधित विभाग को निवारण के निर्देश दिए। मौके पर आठ की पेंशन बनाई गई जबकि सात परिवारों की पीपीपी आईडी ठीक की गई। बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा ने एसडीएम को बताया कि गांव में लगभग 50 बिजली के मीटर लटके हुए हैं। बारिश के दिनों में इनसे करंट लगने का खतरा है। उन्होंने इन बिजली मीटरों को टाइट कर अच्छी तरह से बंधवाने का अनुरोध किया।
एसडीएम ने मौके पर ही बिजली निगम को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिया। बरवाला के ग्रामीणों ने एसडीम को बताया कि वे 15 दिनों से अंधेरे में रह रहे हैं। बिजली के मीटर लगवाए जाएं ताकि उनको अंधेरे में न रहना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली अधिकारी को काफी दिनों पहले प्रार्थना की थी, परंतु उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि कॉलोनी नियमित नहीं है। कॉलोनी के कुछ लोगों के मीटर लगे हैं। वे बिजली निग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं परंतु हमारे साथ बिजली निगम अन्याय कर रहा है। हमें मीटर नहीं दे रहा है। एसडीएम ने तुरंत निगम के एसडीओ को मीटर लगाकर बिजली की सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए। बरवाला के श्याम लाल की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर एसडीएम ने पंचायत विभाग को तुरंत नाले का कार्य शुरू करने और लावारिस पशुओं को जल्द ही पकड़ने के नगर निगम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरपंच परमजीत की शिकायत पर एसडीएम ने रायपुररानी से मानक टाबरा से त्रिलोकपुर की सड़क की विजिट कर दो दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रायपुररानी के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि उनके गांव की पीएचसी में एक डाॅक्टर और एक नर्स की नियुक्त करवाई जाए ताकि लोगों को इलाज के लिए गांव से बाहर तीन किलोमीटर दूर न जाना पड़े। उन्होंने पीएचसी में डाॅक्टर और नर्स की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बरवाला और रायपुररानी के नागरिकों से जिन्होंने अपनी आय फैमिली आईडी में ज्यादा लिखी है। उनसे अपनी आय कम करवाने के लिए एप्लीकेशन के साथ सेल्फ इनकम एफिडेविट लगाने की अपील की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बरवाला हरेन्द्रपाल, सरपंच ओम राणा, मेडिकल ऑफिसर डाॅ. मोहित, बिजली विभाग एसडीएम जितेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी एसडीई अनिल कम्बोज, पब्लिक हेल्थ एसडीई धर्मेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed