{"_id":"61d4a2669d08fc63107294e0","slug":"education-weekly-science-fest-concludes-with-the-exhibition-of-physics-pkl-office-news-pkl438289836","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा : भौतिक विज्ञान की प्रदर्शनी के साथ ही साप्ताहिक साइंस फेस्ट का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा : भौतिक विज्ञान की प्रदर्शनी के साथ ही साप्ताहिक साइंस फेस्ट का समापन
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में भौतिक विज्ञान द्वारा आयोजित साप्ताहिक साइंस फेस्ट का मंगलवार को समापन हो गया। महाविद्यालय की पीआरओ संध्या ने बताया कि साप्ताहिक साइंस फेस्ट के अंतर्गत विभाग द्वारा विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पहले दिन विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रस्ताव लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई।
तीसरे दिन पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता करवाई गई। चौथे दिन विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूरे जोश के साथ भाग लिया। फेस्ट के अंतिम दिन विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भौतिक विज्ञान की प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय शहजादपुर की प्राध्यापिका राजकुमारी ने विज्ञान के कुछ छुए और अनछुए पहलुओं से अवगत करवाया। इन सभी आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में महाविद्यालय के प्राध्यापक राकेश, अनूप कुमार, प्राध्यापिका डॉ. शोभा, बिंदु ने जूरी पैनल की भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. हरवंदना ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं उनका मनोबल बढ़ाती हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक विनय यादव, भौतिक विज्ञान की अध्यापिका डॉ. निशा राज ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन की बधाई दी।